
Koderma : भाकपा जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को कॉमरेड महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा ऑफिस के समीप की गई. जिसमें सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक में विगत कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट पेश किया. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि मोदी के शासनकाल में आजादी के बाद महंगाई सबसे ज्यादा बढ़ी है. डीजल एवं पेट्रोल के दाम 100 रुपये से अधिक हो गये हैं, 2014 में 55 रुपये प्रति लीटर डीजल एवं 60 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल था. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस महंगाई का जवाब मिल जाएगा. बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि देश में हम दो हमारे दो कि सरकार चल रही है. आजादी के बाद सबसे बड़ा किसान आंदोलन जो विगत 1 साल से लाखों किसान आंदोलित हैं. इसके बावजूद भी मोदी का अहंकार समाप्त नहीं हुआ है.
महिला नेत्री सोनिया देवी ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा ढोंग है. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.
बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ब्रांच स्तर का सम्मेलन करने का फैसला लिया गया. बैठक में उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, सिकंदर कुमार, सरिता रानी, रंजन रजक, बहादुर कुशवाहा, कयूम अंसारी, रामेश्वर चौधरी आदि लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सीपीआई नेता बहादुर कुशवाहा ने किया.
इसे भी पढ़ें : मानदेय भुगतान की मांग को लेकर गिरिडीह और कोडरमा में पोषण सखियों ने किया भूख हड़ताल




