
Jamshedpur : खुदकुशी की तीन नाकाम कोशिश करने वाले शेरू ने आखिर ले ही ली अपनी जान. शेरू मुखी (45) सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती का रहने वाला था. इसके पहले वह तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था. हालाकि किसी न किसी वजह से वह अपने प्रयास में असफल रहा, लेकिन बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजनों ने देखा कि वह चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था. इसके बाद देखते ही देखते घर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि शेरु इससे पहले भी तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है. वह नशे के सेवन का आदी बताया जाता है.
दूसरे के घरों में काम करके पत्नी चलाती है परिवार
शेरू की पत्नी दूसरे के घरों में काम-काज करके परिवार चलाती है. शेरु खान ने आत्महत्या क्यों की? इसके पुख्ता कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




