
Chatra : मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के पापरो गांव में मयूरहंड थाना के छह अभियुक्तों ने चतरा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. सभी आरोपी पशु हत्या के मामले में फरार थे.
इनके विरुद्ध मयुरहंड़ थाना में कांड संख्या 37/20 के तहत मामला दर्ज है. ज्ञात हो कि इस कांड में 7 लोगों को एक ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाकी 6 लोग थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह को चकमा देकर फरार चल रहे थे.
इन अभियुक्तों ने जबकि झारखंड उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, परन्तु इनकी याचिका खारिज कर दी गई थी. आत्मसमर्पण करने वालों में करीमन धोबी, तैयब धोबी,मुस्तकीम धोबी,नौशाद अंसारी,जमशेर व एक अन्य का नाम शामिल है. ज्ञात हो की उपरोक्त अभियुक्तों पर गांव में धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज है.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा : 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, नकद समेत 7 बाइक जब्त




