
Ranchi: झारखंड के जंगलों में आग लगने की घटना तकरीबन हर साल होती है. जंगलों में आग लगने की वजह कभी मौसम रहती है तो कभी ग्रामीणों द्वारा आग लगा दी जाती है. जंगलों में आग लगने से काफी संख्या में पेड़-पौधों का नुकसान तो होता ही है साथ ही जंगल में रहने वाले जीव भी प्रभावित होते हैं. दावानल की घटना को लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है. प्रत्येक राज्यों को सरकार की ओर से लगातार चेतावनी भरा पत्र भी जारी किया जाता रहा है. झारखंड में वर्ष 2020-21 में 345989 चेतावनी पत्र केंद्र सरकार ने भेजा है. जो पिछले दो वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है. वर्ष 2018-19 में 210286 और 2019-20 में 124473 चेतावनी पत्र भेजे गये हैं.
इसे भी पढ़ें : आजीविका मिशन के लिए 64.49 करोड़ रुपये आवंटित
भारत में क्या है सजा का प्रावधान
भारतीय वन अधिनियम, 1927 के अंतर्गत आरक्षित वनों में आग लगाना या किसी वस्तु को जलता छोड़ना जिससे वन को खतरा हो, एक दंडनीय अपराध है. इसके लिए छह महीने तक की जेल, एक हजार रुपये जुर्माना, आग लगने से जंगल को हुए नुकसान की भरपाई को वसूलने के साथ-साथ उस व्यक्ति पर चारागाह या वन उपज के सभी अधिकारों को स्थगित करने का प्रावधान है.
इस तरह जंगल में लगती है आग
जंगल में आग लगने और इसके फैलने में मौसम की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है. जैसे -जैसे तापमान बढ़ता है, गर्म हवाएं जंगलों में आग लगने के लिए अनुकूल माहौल बना देती है. इसका फायदा स्थानीय निवासी महुआ चुनने के लिए उठाते हैं. या तो बाद में जलावन के लिए सूखी लकड़ी के लिए आग लगाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सूखे की वजह से तेज़ धूप में पेड़, घास और छोटे जंगल सूखने लगते हैं और घर्शण से भी आग लग जाती है. इसके अलावा बीड़ी या सिगरेट बिना बुझाए जंगल में फेंक देने से भी आग लग जाती है.
आग पर ऐसे पाया जाता है काबू
जंगल में आग लगने पर एक विशेष टूल का इस्तेमाल किया जाता है जो तापमान, हवा की गति जैसे मानकों की जांच करने में मदद करती है.
- जंगल के इलाकों में बीच-बीच में गड्ढे खोद देना चाहिए ताकि आग ज्यादा न फैल सके.
- जंगल में आग पर निगरानी रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचाटी नियुक्त होना चाहिए.
- आग जलाने के काम को नियंत्रित किया जाना चाहिए.
- वन विभाग के पास वायरलैस के जरिए अचार करने का बेहतर साधन होना चाहिए.
- वन विभाग के पास एक स्थान से दूढ़ारे स्थान पर जाने के लिए वाहन की व्यवस्था होनी चाहिए.
- वनों की देखभाल और उनकेक्षण के लिए वन विभाग को उपलब्ध कराया जाना चाहिए.
इस वर्ष आग लगने की लगातार कई घटनाएं हुई
केस स्टडीः
3 अप्रैल 2021- हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल झरदाग व महुदा पहाड़ में आग लगी, जिस कारण बड़े-बड़े पेंड़ पौधे नष्ट हो गये.
3 अप्रैल 2021- कोडरमा के मरकच्चो के हरलाडीह जंगल में आये दिन आग लगते रहते हैं. आग की वजह पांच एकड़ में लगे पेंड़-पौधे नष्ट हो गये.
9 मार्च 2021- दलमा के जंगल में आग लगी जिससे हजारों पौधे खत्म हो गये. सात दिनों तक आग लगी रही थी.
इसे भी पढ़ें : माओवादी बंदी की वजह से दिन में नहीं चली बसें, यात्री परेशान




