
Ranchi: झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) बिल्डर्स को अपना रजिस्ट्रेशन आफलाइन से आनलाइन कराने के लिए अब 30 अक्टूबर तक का समय दिया है. जिसके तहत बिल्डर्स को 30 अक्टूबर तक अपने प्रोजेक्ट से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन अपलोड करना होगा. वहीं डॉक्यूमेंट अपलोड करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9386308063 भी जारी कर दिया गया है. बताते चलें कि रेरा राज्य में रियल इस्टेट प्रोजेक्ट के लिए परमिशन देने का काम करती है. वहीं इसकी शुरुआत से लेकर प्रोजेक्ट कंप्लीट होने के अलावा खरीद-बिक्री की भी पूरी जानकारी बिलडर्स को रेरा को देनी होती है.
इसे भी पढ़ेंःराज्य के स्कूलों में चिल्ड्रेन विद स्पेशल नीड के 52124 बच्चों को पढ़ा रहे 333 शिक्षक, 643 सृजित पद में आधे रिक्त
12 ने डॉक्यूमेंट किया अपलोड
595 प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन रेरा में ऑफलाइन किया गया है. सभी को रेरा से रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी किया गया. अब रेरा ने सभी बिल्डर्स और प्रोमोटर्स को एप्लीकेशन के साथ प्रोजेक्ट से जुड़े सभी दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करने को कहा है. जिससे कि रेरा के पास प्रोजेक्ट की जानकारी ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी. दो महीने में रेरा में आफलाइन से आनलाइन रजिस्टर करने में 12 बिलडर्स ने इंटरेस्ट दिखाया है. जिससे साफ है कि कहीं न कहीं बिल्डर्स ने प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की है.




