
Jamshedpur : बच्चों को स्वस्थ्य व सशक्त बनाने के लिए हरे कृष्णा फाउंडेशन की ओर से रविवार को टेल्को स्थित हरि गोविंद सिंह उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय निः शुल्क योग शिविर की शुरुआत की गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव संतोष सिंह, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान गुरमीत सिंह तोते, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा तथा पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया. शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में योगा फिजिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव नाहा उपस्थित थे. शिविर के संचालक निरंजन सिंह ने बताया कि शिविर सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक आयोजित की जाएगी. शिविर में शहर के किसी भी स्कूल के बच्चे भाग ले सकते हैं. इसमें बच्चों को योगासन प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा. वर्तमान में इसका महत्व बढ़ता ही जा रहा है. बच्चों में इसकी बचपन से आदत बनाने से उन्हें लंबे समय तक लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- डंगुवापोसी में ईमानदारी जिंदा है, विसर्जन जुलूस में गुम मोबाइल वापस किया




