NEWS WING
Ranchi, 09 September :
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की हजारीबाग इकाई ने सिविल सर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बड़ा बाबू का नाम रुदल सिंह है. वह सात हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. रमन सिंह की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की. बता दें कि रमन सिंह भी सिविल सर्जन हजारीबाग के ही कर्मी हैं. रमन सिंह की लिखित शिकायत की जांच पहले एसीबी ने की. शिकायत सही पाए जाने रपर एसीबी ने रमन सिंह की मदद से रुदल सिंह को सात हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
क्या था मामला
रमन सिंह हजारीबाग के सिविल सर्जन कार्यालय में लिपिक थे. उन्होंने वहां 2013 से 15 जून 2015 तक वहां अपना योदगान दिया था. बाद में उनका तबादला सिमडेगा हो गया. उन्होंने सेहत खराब रहने की वजह से सिमडेगा में अक्टूबर 2015 में योगदान दिया. 2016 में अचानक उनका तबादला निरस्त कर दिया गया. वो वापस हजारीबाग आ गए. उन्होंने सिविल सर्जन के पास बीच के दिनों में जब वो अवकाश पर थे वेतन के लिए सिविल सर्जन के पास आर्जी लगायी. सिविल सर्जन ने उनकी छुट्टी मान ली और रुदल सिंह को चिट्ठी निकालने का निर्देश दिया. लेकिन चिट्ठी निकालने के एवज में रुदल सिंह ने रमन सिहं से सात हजार रिश्वत की डिमांड की. जिसकी शिकायत रमन सिंह ने एसीबी से की.




