Jamshedpur

आदित्यपुर हैवेन रिवर व्यू सोसाइटी में पूरे विधि विधान से हो रही है पूजा

Jamshedpur : आदित्यपुर स्थित हैवेन रिवर व्यू सोसाइटी में इस साल भी पूरे धूमधाम और विधि विधान से  दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां 2012 से प्रतिवर्ष मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ होती है. सोसाइटी में षष्ठी से ही भोग और रात्रि भोजन की व्यवस्था की जाती रही है, लेकिन कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों से भोजन का आयोजन नहीं हो रहा है. लोगों के घर-घर भोग पहुंचा दिया जा रहा है.

षष्ठी को भजन, सप्तमी को रंगारंग कार्यक्रम

इस वर्ष की पूजा में षष्ठी के दिन विभा मिश्रा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. भजन गायन में उनका साथ वीरेंद्र उपाध्याय और उनकी मंडली ने दिया. 12 अक्टूबर को सप्तमी के दिन सोसाइटी के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इनमें डांस, लघु नाटक, गीत संगीत और कॉमेडी ड्रामा की प्रस्तुति की गयी.  विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

नवमी को डांडिया नाइट

14 अक्टूबर को महानवमी के दिन सोसाइटी की महिलाओं द्वारा डांडिया नाइट का कार्यक्रम रखा गया है. इसकी तैयारियां चल रही है.

ये दे रहे सक्रिय योगदान

पूजा के आयोजन में रविंद्र अग्रवाल, अमित सिंह, रोहित एवं रवि केजरीवाल,  कुंदन कुमार उर्फ भोला जी, दिवाकर शर्मा, वीवीएसएन राव, जीके दुबे, प्रकाश सिंह, पम्मी सिंह, वीरू सिंह, रूबी सिंह, सरिता अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, सुनीता सिंह, सौरभ संथालिया, पायल संथालिया आदि का सराहनीय योगदान रहा. बच्चों के कार्यक्रम के आयोजन में काकुल, रिद्धिमा, हर्ष, रॉनी, हर्षित, यश आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें- काशीडीह में पूजा स्थल से भोग वितरण की सूचना पर पहुंचे उपायुक्त, घर-घर बंटवाने की व्यवस्था हुई

 

Related Articles

Back to top button