
Ranchi: दुमका जिला प्रशासन ने आज शिकारीपाड़ा के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन कर रहे कुल 18 वाहनों को जब्त कर लिया. इन वाहनों में ट्रैक्टर, हाईवा, एलपी ट्रक भी शामिल हैं जिसमें गिट्टी, बोल्डर तथा बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा था.
बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से दुमका जिले में अवैध परिवहन एवं अवैध माइनिंग की चर्चा जोरों पर थी और हाल ही में अवैध परिवहन कर रहे ट्रकों को पासिंग करने के विरुद्ध शिकारीपाड़ा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. साथ ही साथ प्रखंड क्षेत्र के मकड़ा पहाड़ी स्थित गोचर भूमि पर चल रहे अवैध पत्थर खनन खदानों का भी निरीक्षण किया गया और खदानों के ऑफिस को डोजरिंग कर नेस्तनाबूद कर दिया गया.
टास्क फोर्स में जिला खनन पदाधिकारी दुमका कृष्ण कुमार किस्कू, एसडीपीओ दुमका नूर मुस्तफा अंसारी , अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा राजू कमल तथा थाना प्रभारी सुशील कुमार के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मी तथा एसएसबी के जवान भी शामिल थे. जिला खनन ट्रांसपोर्ट इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध पत्थर माफियाओं एवं परिवहन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.
इसे भी पढ़ें – दसांय पर्व के बहाने अब भी संताल परगना में अब भी जिंदा है गुरु शिष्य की परंपरा




