
Ranchi : राज्य के 11 गैर अनुसूचित जिलों में इतिहास शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया मामले की शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसएन पाठक की अदालत ने सरकार को यह बताने को कहा है कि इन जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी कर ली जायेगी. चार सप्ताह में सरकार को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश अदालत ने दिया है.
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में चयनित इतिहास शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि इतिहास शिक्षकों की नियुक्ति जल्द कर दी जायेगी. संस्कृत और संगीत शिक्षकों की नियुक्ति पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है. इस पर अदालत ने सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें :सरायकेला-खरसावां : बाहरी गृहरक्षक दे रहे हैं सेवा, जिले के चयनित उम्मीदवारों को डेढ़ साल बाद भी नौकरी की आस




