HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : अंतरराज्यीय कोरेक्स सप्लायर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से पुलिस ने अंतर्राज्यीय कोरेक्स सप्लायर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अमित सरकार एवं सुदीप्ता मंडल है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 378/21 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत कार्रवाई की गई है. इस बात की जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ सदर महेश प्रजापति ने बताया कि करीब ढाई लाख मूल्य का 1200 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें : एआइडीएसओ ने की एडमिशन काउंटर के बाहर एसबेस्टस लगाने की मांग

बताया गया है कि गुरुवार को करीब 7 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को दूसरे जगह ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है. सूचना प्राप्त होते ही सदर थाना निरीक्षक थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड में छापेमारी की गई. जहां बनारस से 6 बोरा प्रतिबंधित कफ सिरप उतारा गया. उतारे गए सभी कफ सिरप को दूसरे बस में लोड कर ले जाया जा रहा था. इसी बीच पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि इस बोरे में किताब है. जब उसे खोलकर चेक किया गया तो भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया.

इसे भी पढ़ें :सरायकेला-खरसावां :  बाहरी गृहरक्षक दे रहे हैं सेवा, जिले के चयनित उम्मीदवारों को डेढ़ साल बाद भी नौकरी की आस

Related Articles

Back to top button