
Sasaram : बिक्रमगंज थाना के रेलवे स्टेशन के पास बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक को रेलवे स्टेशन के समीप गोली मारी है. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महागठबंधन में पड़ी दरार, कांग्रेस दोनों सीटों से उतरेगी उम्मीदवार
युवक बिक्रमगंज के धारुपुर वार्ड संख्या 21 का निवासी मुरारी प्रसाद सिंह का 37 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार सिंह बताया जा रहा है. फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में 24.50 करोड़ की लागत से नये म्यूनिसिपिल बिल्डिंग का होगा निर्माण




