JamshedpurJharkhand

घाटशिला कॉलेज के छात्रावास की जीणोद्धार योजना का विधायक रामदास सोरेन ने किया शिलान्यास

Ghatshila : विधायक रामदास सोरेन ने रविवार को घाटशिला कॉलेज के आदिवासी छात्रावास की जीर्णोद्धार योजना का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने घाटशिला कॉलेज परिसर स्थित में 50 बेड वाले बालक छात्रावास तथा 100 बेड वाले बालक छात्रावास के जीर्णाेद्धार कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया.
इससे पूर्व कॉलेज पहुंचे विधायक का विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान विधायक ने कॉलेज के अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि गत 3 अप्रैल को घाटशिला कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रामदास सोरेन से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने छात्रावास की जर्जर स्थिति बताते हुए छात्रावास के तीनों भवनों का रिपेयरिंग कार्य, तीनों बिल्डिंग का शौचालय-बाथरूम का रिपेयरिंग तथा छात्रावास प्रांगण में पीसीसी रोड के निर्माण की गुहार लगाई थी. जिसे संज्ञान में लेते हुए रामदास सोरेन ने रविवार को छात्रावास की जीर्णोद्धार योजना का शिलान्यास किया. इस मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव जगदीश भकत, जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई, झायुमो जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन, रॉबिन सोरेन, घाटशिला प्रखंड झामुमो के मुख्य संयोजक सुखलाल हांसदा, अमर पूर्ति, नील कमल महतो, मृत्युंजय महतो, अभिषेक पांडा, प्रफुल्ल, जेसीएम छात्र नेता दशमत मुर्मू, सुराई हेम्ब्रम, अभिमन्यु टुडू, बासेत हांसदा, सिरु मुर्मू, गुरुदास हेम्ब्रम, धनपति हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: कुपोषित बच्चों का इलाज कराएं, धोती-साड़ी पाएं

Related Articles

Back to top button