JamshedpurJharkhand

कुपोषित बच्चों का इलाज कराएं, धोती-साड़ी पाएं

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में धोती-साड़ी वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन

Ghatshila : कुपोषण को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनूठी पहल की गई है. इसके तहत अब घाटशिला अनुमंडल अस्पताल स्थित कुपोषण निवारण केंद्र ‘एमटीसी‘ में कुपोषण का इलाज कराने के बाद डिस्चार्ज होने के दौरान पीड़ित मां व बच्चे को धोती और पोशाक भेंट की जाएगी.
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने इस धोती-साड़ी वितरण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ एके लाल, आरसीएच पदाधिकारी डॉ जुझारू सोरेन आदि मौजूद थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार ने सूबे को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. पर कई परिवार कुपोषण के इलाज के लिए एमटीसी तक नहीं पहुंचते. ऐसे परिवारों को कुपोषण के इलाज के लिए प्रेरित करने के लिए ही इस धोती-साड़ी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. सिविल सर्जन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर से ही धोती-साड़ी का वितरण करेगा.
विधायक ने अपने जेब से दिये 2000 रुपए
कार्यक्रम के दौरान विधायक रामदास सोरेन ने शिशु एवं माताओं को सही मात्रा में पोषण मिले, इसके लिए उपचार केंद्र को अपनी जेब से 2000 रुपए तत्काल दिए. विधायक ने अनुमंडल अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. चिकित्सा पदाधिकारी से कोरोना के तीसरी लहर के संदर्भ में किए गए तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली.
ये भी थे मौजूद:
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू, बीपीओ मंयक सिंह, झामुमो जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन, मुख्य संयोजक सुखलाल हांसदा, सतीश सीट, मृत्युंजय यादव, झंटु महतो, राज प्रताप दास, रफीक आलम संदीप परीदा आदि.

इसे भी पढ़ें: विधिक जागरुकता कार्यक्रम में विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकारों से कराया गया परिचित

Related Articles

Back to top button