
Palamu : देश के अन्य टाइगर रिजर्व की तरह पलामू टाइगर रिजर्व में अब पर्यटक जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं. पलामू टाईगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में जंगल सफारी यात्रा पर्यटकों को समर्पित कर दी.
विदित हो कि सफारी यात्रा का आनंद पर्यटक अन्य टाइगर रिर्जव में पहले से ले रहे थे. अब पलामू टाईगर रिजर्व ने भी सफारी सेवा शुरू कर दी हैं. 10 सीटों की क्षमता वाले सफारी वाहन को मेदिनीनगर स्थित उपनिदेशक कार्यालय से बुक किया जा सकता हैं. यह सफारी वाहन चार पैकेज में पर्यटाकों को उपलब्ध होंगे.
इसे भी पढ़ें:सरकार ने टाटा संस के एयर इंडिया की बोली जीतने की खबर को बताया ‘गलत’
किस पैकेज में कितनी राशि लगेगी
पीटीआर के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने जानकारी दी कि पहला पैकेज तीन हजार रूपए का है, उसमें केचकी, बेतला एवं पलामू किला को शामिल किया गया है.
दूसरे पैकेज में चर्चित मिर्चइया फॉल को जोड़ा गया है. इसके चार हजार रूपए लगेंगे. तीसरे पैकेज में सुग्गाबांध को जोड़ा गया है, जिसका 6 हजार रूपए प्रति सफारी लगेगा.
10 हजार में नेतरहाट तक घूम सकेंगे पर्यटक
आखिरी पैकेज जो 10 हजार रूपए का है, उसमें नेतरहाट को शामिल किया गया हैं. यहां रात्रि में सफारी आपके साथ रहेगी, लेकिन नेतरहाट का रात्रि विश्राम पर्यटक स्वयं वहन करेंगे.
इसे भी पढ़ें:चार करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग का मामला: आरोपियों के खिलाफ ईडी की विशेष अदालत ने तय किये आरोप
दो वाहन उपलब्ध, 12 वाहनों की हुई है मांग
क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि अभी दो सफारी वाहन मिले हैं. 12 अन्य सफारी वाहन की मांग मुख्यालय से की गयी हैं. उन्होंने कहा कि केरल की तर्ज पर पलामू टाईगर रिजर्व को संवारने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि यहां बंगाल से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं. इसका खासा ध्यान रखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा 10 को




