
Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी. रांची में 60 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा दो पालियों (9.30 बजे से 11.30 बजे तक और 2.30 बजे से 4.30 बजे तक) में होगी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है. परीक्षा को लेकर 60 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति Assistant Coordinating Sipervisor के तौर पर कर दी गयी है. वहीं, नौ पदाधिकारियों को सुरक्षित रखा गया है.
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को सभी उपकेंद्रों का निरीक्षण कर लेंगे.
इसे भी पढ़ें:चार करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग का मामला: आरोपियों के खिलाफ ईडी की विशेष अदालत ने तय किये आरोप
सभी 60 केंद्रों में चार-चार पुलिस बल होंगे तैनातः
सभी 60 परीक्षा केंद्रों में चार-चार पुलिस बल तैनात रहेंगे. ताकि, विधि व्यवस्था बनी रहे. पुलिस बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो परीक्षार्थियों के केंद्र में अंदर जाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करायेंगे.
इसे भी पढ़ें:सरकार ने टाटा संस के एयर इंडिया की बोली जीतने की खबर को बताया ‘गलत’




