
Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक यूवक का नाम इदरीश है. रातू थाना क्षेत्र में एक गैरमजरूआ प्लॉट को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस गैरमजरूआ जमीन को लेकर दो पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं. उसी गैरमजरूआ प्लॉट पर एक पक्ष के लोग सरना झंडा लगाने का प्रयास कर रहे थे.
सरना झंडा इदरीश नामक व्यक्ति गैरमजरूआ प्लॉट पर फहरा रहा था. उसी में दूसरे पक्ष के लोगों ने इदरीश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रातू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अधमरा व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज भेज दिया था. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : पुलिस में बहाली के नाम पर की लाखों ठगी के आरोप में निलंबित महिला हवलदार गिरफ्तार
थाना प्रभारी आवास ने बताया कि इस घटना के खिलाफ जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि गैरमजरूआ प्लॉट को लेकर ही हत्या की गई है.आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : पहले जहर खिलाया फिर फंदे से लटका दिया, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी




