Corona_UpdatesLead NewsNational

स्वदेशी Covaxin लेने वालों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर में मिल सकती है WHO की मंजूरी

मंजूरी मिलने के बाद कोवैक्सीन लेनेवाले लोगों को विदेश यात्रा में होगी सुविधा

New Delhi : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैक्सीन पर 29 सितंबर को जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन अक्टूबर महीने में Covaxin को मंजूरी देने पर अंतिम फैसला (Covaxin Approval Status) करेगा.

बताते चलें कि 5 अक्टूबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का वैक्सीन पर बना वैज्ञानिकों का Expert ग्रुप Strategic Advisory Group Of Experts (SAGE) Covaxin को मंजूरी देने के लिए बैठक करेगा और Covaxin को मंजूरी देने पर अपना फैसला सुनाएगा. मंजूरी मिलने के बाद कोवैक्सीन लेनेवाले लोगों को विदेश यात्रा में सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल उपचुनाव : समसेरगंज में बम फेंकने के कुछ घंटे बाद TMC के अनारुल हक गिरफ्तार

डेढ़ घंटे तक चलेगी SAGE की बैठक

जान लें कि SAGE की ये बैठक Covaxin को अंतिम मंजूरी देने के लिए ही होगी. ये मीटिंग डेढ़ घंटे तक चलेगी. भारतीय समय के अनुसार, SAGE की Covaxin को WHO की मंजूरी देने पर बैठक 4 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी. बैठक में SAGE के वैज्ञानिकों के अलावा भारत बायोटेक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : बुंडू में दो बच्चों के पिता ने पत्नी को मार डाला, मासूम बोला- पापा ने मम्मी का गला दबाया

इन वैक्सीन को मिल चुकी है मंजूरी

गौरतलब है कि बैठक में कोवैक्सीन के भारत में हुए ट्रायल के डेटा के आधार पर उसके सुरक्षित और प्रभावी होने पर चर्चा होगी. जिसके बाद कोवैक्सीन को मंजूरी देने पर कोई अंतिम फैसला विश्व स्वास्थ संगठन करेगा.
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) Pfizer-BioNTech, AstraZeneca, Johnson and Johnson, Moderna और Sinopharm को मंजूरी दे चुका है.

इसे भी पढ़ें : जलजमाव से आसनसोल-रांची मेमू रद्द

Related Articles

Back to top button