BiharCrime News

पटना के पालीगंज में पंचायत चुनाव में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Patna : पालीगंज में पंचायत चुनाव के दौरान रूपापुर गांव के मतदान केंद्र 306 और 307 पर दो पक्ष भिड़ गये. इस दौरान हिसंक झड़प के साथ फायरिंग की भी घटना घटी. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जबरन वोट डालने को लेकर पूरा हंगामा यहां हुआ.

वहीं दूसरी तरफ मौरी पियरपुरा गांव में बूथ संख्या 287 एवं 288 पर चुनाव के क्रम में बूथ पर कब्जा करने और मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी फैलाने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

खिरी मोड़ थाना थानेदार रवि शंकर कुमार ने बताया कि मतदान के क्रम में गड़बड़ी फैलाने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें:राजनीतिक उठापटक के बीच अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह

Related Articles

Back to top button