
Dhanbad: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में एक युवक प्रेम प्रसंग विवाद में तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने घर मे फंदे से झूल कर जान दे दी.
25 वर्षीय मोनू कतरास रानीबाजार का रहने वाला था. वह एक युवती से प्रेम करता था. लेकिन दोनों की शादी नही हो पाई. युवती की शादी कतरास में हो गयी. मोनू वहां भी मिलने जाने लगा.
बीते दिन युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा था तो युवती के ससुराल वालों ने देख लिया. घर की महिलाओं ने उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. युवक किसी तरह बचकर भागा पर घर नहीं पहुंचा. मामला थाने भी पहुंच गया.
आज युवक ने अपने घर में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
इसे भी पढ़ें :पंजाब में चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार, 15 ने ली मंत्री पद की शपथ, इनको मिली जगह




