GumlaJharkhand

गुमला में डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपियों ने किया सरेंडर

Gumla : गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के लूटो गांव में शनिवार की रात डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर उसके ही रिश्तेदारों ने हत्या कर दी है. लूटो निवासी बंधन उरांव, उसकी पत्नी सोमारी देवी व बहू बासमनी देवी की हत्या हुई है. हत्या के आरोपी मृतक के भतीजे बिपता उरांव व जुलू उरांव देर रात पुलिस थाना जाकर खुद को सरेंडर कर दिया. जबकि उसके ही कुछ रिश्तेदार घर से फरार हैं. वही हत्या में प्रयुक्त टांगी भी पुलिस ने बरामद कर लिया. हत्या किस वजह से की गई है, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhad Corona Update: तीन दिनों से संक्रमितों की संख्या में वृद्धि, सक्रिय मरीज भी बढ़े

बताया जाता है कि मृतक बंधन उरांव परिवार के साथ शनिवार की शाम को खेत से घर लौटा था जिसके बाद उसकी बहु बासमनि खाना परोस रही थी इसी दौरान दोनों आरोपी बिपता उरांव ने बंधन उरांव व उनकी पत्नी को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया,जिसकी चीखने की आवाज सुनकर बहू बासमनि निकली तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया.

मृतका बासमनी का पति बालकिशुन चेन्नई में मजदूरी करता है. घटना के समय दो मासूम बच्चे बांसमुनि के 6 वर्षीय ज्ञानी व 3 वर्षीय ज्ञान घर में सो रहे थे. घटना के संबंध में गुमला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि लूटो पनसो गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है. मृतकों में बुजुर्ग दंपति व उनकी बहू शामिल हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि तीनों की हत्या आपसी विवाद में की गई है. पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button