JharkhandLead NewsRanchi

जमशेदपुर एसओआर नवीन कुमार कृषि विभाग में संयुक्त सचिव, संतोष सिन्हा चाईबासा के ADC बने

Ranchi : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. डीडीसी गुमला संजय बिहारी अंबष्ट को स्थानांतरित करते हुए उन्हें आइटी विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया. निदेशक, लेखा प्रशासन सरायकेला खरसावां उमा महतो को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया. अपर समाहर्ता हजारीबाग रंजीत कुमार लाल को स्थानांतरित करते हुए उन्हें निदेशक प्रशासन कृषि विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया. जमशेदपुर के एसओआर नवीन कुमार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. संतोष कुमार सिन्हा को चाईबासा का अपर उपायुक्त बनाया गया है.

[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”295722″ /]

इसे भी पढ़ें:यौन शोषण मामले में सुनील तिवारी की जमानत याचिका एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट ने की खारिज

Related Articles

Back to top button