DhanbadJharkhand

गिरिडीह में साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Giridih : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रक ने परखंड कार्यालय के समीप एक छात्र को कुचल दिया. जिससे छात्र की मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान देवरी निवासी व्यास सिंह के पुत्र उज्जवल के रुप में हुई है. वो सदर परखंड कार्यालय के समीप किराये के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहा था. सोमवार की सुबह भी उज्ज्वल ट्यूशन पढ़ने शहर के बरगंडा जा रहा था. इसी दौरान ट्रक ने साइकिल से ट्यूशन के लिए बरगंड़ा जा रहे छात्र को रौंद डाला. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : धनबाद नगर निगम की लापरवाही से कई मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे बच्चे

जानकारी के अनुसार ट्रक बरगी से गेहूं लोडकर देवघर जा रहा था. वो गिरिडीह का ही ट्रक बताया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अनिल सिंह के साथ सदर सीओ रविभूसण प्रसाद और नगर थाना प्रभारी रामनारायण भी घटनास्थल पहुंचे. और पूरे घटना की जानकारी ली. इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button