
Ranchi : रिम्स में रविवार को फरार कैदी कृष्ण मोहन उर्फ अभय की सुरक्षा में तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में नित्यानंद गोस्वामी, अनंत कुमार मिश्रा और महतो उरांव शामिल हैं.इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वजह से रिम्स से कैदी फरार हुआ है.सीसीटीवी की जांच में यह बात सामने आयी कि तीनो पुलिसकर्मी सुबह चार से छह बजे तक ड्यूटी पर तैनात नहीं थे.
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी परीक्षा के कारण मंगलवार से खुलेंगे ज्यादातर स्कूल, छठी से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी
कैदी कृष्ण मोहन झा का इलाज रिम्स के मेडिसिन वार्ड में चल रहा था. रविवार की सुबह वह मौका पाकर अपनी हथकड़ी को खोल कर फरार हो गया था. जिस समय कैदी रूम से फरार हुआ, उस समय वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था. जिसकी वजह से वह आसानी से भागने में कामयाब हो गया.




