
Ranchi: धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कोयलांचल के चर्चित हत्याकांडों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है. सीबीआई की टीम ने नीरज सिंह व रंजय सिंह हत्याकांड की एफ आई आर और चार्जशीट की कॉपी पुलिस से ली है. शायद, सीबीआई जज की मौत मामले में हत्याकांडों की कड़ी दर कड़ी जोड़ कर देखना चाहती है. इन दो मर्डर केस के साथ ही धनबाद के अन्य बहुचर्चित हत्याकांडों की जानकारी व काजगाज सीबीआई ने पुलिस से ली है.
इसे भी पढ़ेंःRIMS : टेंडर के चक्कर में फंस गई मरीजों की सस्ती दवा, जेब पर बोझ अभी नहीं होगा कम
मालूम हो कि जज की मौत मामले में सीबीआई लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं. पकड़े गए टेंपो चालक लखन वर्मा और राहुल वर्मा का नारको टेस्ट,पॉलीग्राफी टेस्ट समेत अन्य जांच कराने के बाद कतरास के कुछ लोगों को पकड़ कर कई घंटों तक पूछताछ की कर चुकी है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand News: 122 करोड़ से बटेगी साइकिल,टेंडर जारी
वैसे, जज की मौत मामले में सुराग देने वाले को पहले सीबीआई ने पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की थी. बाद में इसे बढ़ाकर दस लाख रुपए कर दिया गया. फिर भी सीबीआई को सुराग देने वाले कोई सामने नहीं आया. शायद, यही वजह है कि सीबीआई जांच के क्रम में चर्चित हत्याकांडों को भी खंगालना चाहती है.इसी क्रम में नीरज और रंजय हत्याकांड के कागजात लिए गए हैं.




