
Dhanbad: झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 5 साल के बाद आयोजित हो रही है. धनबाद में जेपीएससी की परीक्षा को लेकर कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 32,119 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा की मॉनिटरिंग खुद धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार सिंह कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची : CWC के चेयरपर्सन और मेंबर्स के लिए 27 सितंबर से शुरू होगा इंटरव्यू
परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. करीब 1000 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है. छात्रों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है. पांच साल के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. एग्जाम सेंटर पर कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है साथ ही सेंटर पर मास्टर सैनिटाइजर की समुचित व्यवस्था की गई है. परीक्षा दो पाली में होगी पहली 10:00 बजे से जबकि दूसरी दोपहर 2:00 बजे से वहीं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एक कमरे में मात्र 12 परीक्षार्थियों को बैठाया गया है.




