
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने महिलाओं के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा. गुरुवार को पार्टी आफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हुई है. इस सरकार में हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. यह चिंताजनक, भयावह है. भाजपा हमेशा से देश में महिलाओं के विकास और उत्थान की पक्षधर रही है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 से कप्तानी छोड़ दूंगा, जानें क्या बताया कारण
प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला और स्वच्छता अभियान के जरिये केंद्र सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए देश में विकास को गति दी है. समय आ गया है कि राज्य में महिलाओं के लिए हर फील्ड में 33 प्रतिशत आरक्षण का हक तय हो. इसके लिए पार्टी की ओर से संघर्ष जारी रहेगा.
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने भी संगठन की मजबूती के लिए टिप्स दिये.
इसे भी पढ़ें:मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को Bombay HC से बड़ा झटका
2500 से ज्यादा अपराध: रघुवर
रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार में 2500 से ज्यादा महिला-बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं. रूपा तिर्की का मामला हो या बरहेट, खूंटी, साहेबगंज, दुमका, रांची या अन्य कहीं की भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. समय आ गया है कि महिलाएं फैसला करें कि कौन आदिवासी हितैषी है, कौन नहीं.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : MS Dhoni और आनंद महिंद्रा दिखायेंगे NCC की मजबूती और उन्नति की राह




