JharkhandLead NewsRanchi

दो-दो राशन कार्ड रखने वाले गुलाम रब्बानी के खिलाफ सर्टिफिकेट केस करेगा जिला प्रशासन

Ranchi: अयोग्य होते हुये भी दो-दो राशन कार्ड रखने वाले गुलाम रब्बानी के खिलाफ रांची जिला प्रशासन सर्टिफिकेट केस करेगा. इसको लेकर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी अलबर्ट बिलूंग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि रब्बानी से 28 रू प्रति किलो की दर से अनाज की कीमत के साथ-साथ राशि में 12 प्रतिशत जोड़कर उगाही की जायेगी. कार्ड के सत्यापन को लेकर अभियान भी जल्द ही शुरू कर दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : Bihar Panchayat Election : बिना चुनाव लड़े ही 830 पंचों की जीत तय

मालूम हो कि रांची शहर में सुविधा संपन्न गुलाम रब्बानी के पास दो-दो राशन कार्ड हैं. इसका खुलासा विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी अलबर्ट बिलुंग द्वारा जांच के बाद हुआ है. इस बारे में जनशिकायत कोषांग में कई बार शिकायतें भी मिली थीं. जांच में सही पाया गया. जांच में पाया गया कि रब्बानी के पास गाड़ी,बंगला के साथ-साथ गैस की दुकान भी है.

इसे भी पढ़ें : पटना में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर

रांची जिले में फिलहाल 6326 नाम जुड़ सकेंगे

रांची जिले में राशन कार्ड के लिये 6326 नये नाम जुड़ सकेंगे. बताया जाता है कि ये जगह केवल बीपीएल परिवारों के लिये ही है.

1.04 लाख हरा से लाल कार्ड में शिफ्ट किया गया

बताया जाता है कि रांची जिले में कुल 1.04 लाख बीपीएल परिवारों को हरा कार्ड से लाल कार्ड में शिफ्ट किया गया. इनमें से 29000 कार्ड पूर्व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी शबीर अहमद के कार्यकाल में शिफ्ट किया गया था. शेष 75000 हरा कार्डधारियों को वर्तमान विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी अलबर्ट बिलुंग ने शिफ्ट कराया है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीनः भारत में स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल को मिली अनुमति

Related Articles

Back to top button