
Ranchi: यौन शोषण के आरोप में इटावा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को लेकर पुलिस रांची पहुंच गयी. माना जा रहा है कि सुनील तिवारी को अज्ञात स्थान पर रख कर पुलिस कर सकती है पूछताछ.
एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सुनील तिवारी ने कहा कि सरकार उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया.
इसे भी पढ़ेंःCM हेमंत को भोजपुरी, मगही से झारखंड के बिहारीकरण का डर, भाजपा ने कहा-पूरे समाज को अपमानित करने पर लगी सरकार
सुनील तिवारी को रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज है. गौरतलब है कि 16 अगस्त को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को सोमवार को इटावा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिलीप सचान की अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए रांची पुलिस ने पेश किया था. उन्हें रविवार रात को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई से लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंटस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइसेंज (एसजीपीजीआइ) के लिए रेफर कर दिया गया था. सीजेएम ने बहस के बाद सुनील को 16 सितंबर तक रांची के न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है. इससे पहले उनका सरकारी अस्पताल में चेकअप कराने और वहां उन्हें चलने लायक नहीं बताने पर आगे की कार्रवाई उसी अनुसार करने को कहा है.




