
Ranchi: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि उनका जाना देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, मेरे लिए तो व्यक्तिगत क्षति है. उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे एनएसयूआई जमाने से मिलता रहा है. उनकी छवि एक संगठनात्मक नेता की थी. पार्टी कार्यकर्ताओं से अगाध स्नेह रखनेवाले नेताओं में उनकी गिनती होती है.
यूपीए शासन में बतौर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एक कुशल प्रशासक के रूप में उनकी गिनती होती थी. इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार दोस्तों एवं अनुयायियों के प्रति मेरी पूरी संवेदनाएं हैं.
इसे भी पढ़ें:वित्त मंत्री ने राज्य के सरकारी शिक्षकों का किया है अपमान : दीपक प्रकाश
एक युग का अंत हो गया: आलमगीर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि ऑस्कर फर्नांडीस का जाना एक युग का अंत हो गया.
वो संगठन के हर छोटे बड़े नेता कार्यकर्ताओं से जिस खुले दिल से मिलते थे वो आज बहुत कम देखने को मिलता है उनकी अमिट छवि सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेगी.
इसे भी पढ़ें:रांची में दुष्कर्म की सबसे अधिक घटनाएं, गिरिडीह में सबसे ज्यादा दहेज हत्या
इन नेताओं ने भी शोक जताया
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन पर कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा , बंधु टिर्की , जलेश्वर महतो , शहज़ादा अनवर , प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद , शमशेर आलम , कुमार राजा , डॉ एम तौसीफ , डॉ राकेश किरण महतो मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो , पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ,संजयलाल पासवान डॉ विनोद सिंह , जगदीश साहू , सलीम खान निरंजन पासवान , दिनेश लाल सिन्हा , जितेंद्र त्रिवेदी , प्रभात कुमार , नेली नाथन, संजय पांडे सुरेश बैठा , सुनील कुमार सिंह , भानू प्रताप बड़ाईक, प्रेम कुमार राजेश चंद्र राजू सन्नी टोप्पो, सतीश पॉल मुंजनी , नरेंद्र लाल गोपी उज्ज्वल तिवारी, अजय सिंह राजीव प्रकाश चौधरी सुधीर सिंह, रामानंद केशरी, आदि शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार पर बाबूलाल का हमला, कहा- सीएम और अफसरों के खाते में जा रहा बालू, पत्थर, लोहा और कोयला की लूट का पैसा




