BiharLead News

तेजस्वी का नोट बांटते वीडियो वायरल, JDU ने कहा शर्म कर लो बबुआ

Patna: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह नोट बांटते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो गोपालगंज का है…जहां तेजस्वी यादव लोगों के बीच में बांटते नजर आ रहे हैं इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है.

इसे भी पढ़ें :  भारत-इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट मैच रद्द, सीरीज में भारत 2-1 से आगे, विजेता पर फंसा पेंच

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है की कोई जानता नहीं, पहचानता नहीं, कौन है यह राजकुमार.. अपने आंचल से रुपया गिराया है घमंड का खुमार इस कुमार पर इतना छाया, अमीरी गरीबी का फर्क बताया, कुछ पीछे से लालू का लाल है बताता है भूत के वर्तमान का हाल दिखाता है जाओ बबुआ अपनी पहचान बताओ आर्थिक लुटेरे होने का दाग मिटाओ.. शर्म कर लो बबुआ..

नीरज कुमार ने इस वीडियो पर ताबड़तोड़ जो ट्वीट किया है दोनों स्वीट से तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है. आपको बता दें गुरुवार को तेजस्वी यादव गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर गए थे जहां उन्होंने बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य रहे देवदत्त प्रसाद की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

इसे भी पढ़ें :  बहुचर्चित लव भाटिया अपहरण कांड में गवाही के लिए चंदन सोनार को लाया गया है रांची

 

Related Articles

Back to top button