
Giridih: कोयला चोरों की वजह से बुधवार की देर रात गिरिडीह के बनियाडीह के लैंकस्टर हॉस्पिटल के समीप तेज आवाज के साथ भू धंसान हुआ. जिसमे हॉस्पिटल के समीप सीसीएल के कई क्वार्टर डैमेज हो गए. गनीमत रही की भू धंसान की इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है. दो क्वार्टर समेत लैंक्सटर हॉस्पिटल के दीवार डैमेज हो गए. जो क्वार्टर डैमेज हुए उनमें हॉस्पिटल की नर्स सुशीला व बनियाडीह के दिवंगत भाजपा नेता मिथलेश तिवारी के बेटे रह रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 8 जिलों से 23 संक्रमित मिले, 13 सिर्फ रांची से
स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश है कि सीसीएल पर्बधन की ओर क्वार्टर में रहने वाले लोगों के लिये कुछ नहीं किया गया. गुरुवार की सुबह तक नर्स अपनी बेटी के साथ क्वार्टर के बाहर सीसीएल से सहयोग की उम्मीद लगाए बैठी रही. मगर कोई सुध लेने नहीं पहुंचा. बताया जाता है कि रात करीब दस बजे तेज आवाज के साथ भू धंसान हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना अक्सर होती रहती है, मगर सीसीएल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand विधानसभा में नमाज कक्ष: भाजपा को मिला सरयू का साथ, मगर रघुवर निशाने पर




