
Giridih : गिरिडीह कोलियरी से मैथन पॉवर लिमिटेड एमपीएल के चोर दरवाजे से कोयला उठाव की प्लानिंग के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी है. सोमवार को भी ओपन कास्ट कोयला खदान में ट्रक मालिक और डीओ होल्डर धरने पर बैठे थे.
धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने इस दौरान सत्तारुढ़ झामुमो पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों के हित की बात करने वाला झामुमो अब सत्ता में आ गया है.
लेकिन राजनीतिक दलों को भूलना नहीं चाहिए कि शासन और सत्ता किसी राजनीतिक दल का स्थायी नहीं होती. बल्कि जनविरोधी फैसले पर सरकार बदल जाती है.
इसे भी पढ़ें – छलावा है हेमंत सरकार की नियोजन नीतिः बाबूलाल मरांडी
आंदोलन को समर्थन सत्तारुढ़ दल की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के साथ विपक्षी दल भाजपा और भाकपा माले भी दे रही है.
झामुमो और स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने आंदोलनकारियों से पूरी तरह से मुंह फेर लिया.
आंदोलन के अगुवा और कई ट्रक मालिक राजेन्द्र यादव, कंपू यादव, कमलचंद साहु समेत छह लोगों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया. आवेदक पंकज के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 174/2021 दर्ज किया है.
केस दर्ज होने के बाद ट्रक मालिक राजेन्द्र यादव, कंपू यादव, और कमलचंद साहु ने कहा कि उनको न्याय व्यवस्था पर भरोसा है.
इसे भी पढ़ें –20 महीने में 2725 महिलाएं हुईं दुष्कर्म की शिकार, डायन हत्या की भेंट चढ़ीं 41 महिलाएं




