
Deoghar : भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास बाबा बैद्यनाथ की धरती देवघर में 4 सितंबर को होगा. जसीडीह के आचार्य नरेंद्र भवन में विभिन्न मंच मोर्चा के कार्यकताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष बैठक कर मार्गदर्शन देंगें. कार्यक्रम में प्रदेश के महामंत्री प्रदीप वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सांसद सुनील सोरेन, देवघर विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास, सारठ विधायक रणधीर सिंह एवं भाजपा के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें :जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए 12 सितंबर को सिमडेगा में हॉकी झारखंड का ट्रायल
इसके अलावा जिला के सभी पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, आईटी सेल एवं देवघर के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे. देवघर जिला भाजपा के सभी कार्यकर्ता की उपस्थिति जिला सम्मेलन में अपेक्षित हैं. भाजपा के जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया ने बताया कि देवघर जिला भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल में सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से, मोबाइल फोन के माध्यम से व अखबार के माध्यम से सूचना प्रदान कर बैठक में उपस्थित होंगे.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संथाल परगना प्रमंडल के प्रवास को लेकर जसीडीह स्थित अचार आचार्य नरेंद्र देव भवन को भव्य तरीके से सजाया गया है. साथ ही शहर को झंडा बैनर से पाट दिया गया है. जिला महामंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिले की सीमा में प्रवेश करते ही किया जाएगा और वहां से मोटरसाइकिल के काफिले के साथ परिसदन लाया जाएगा. जहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जसीडीह स्थित आचार्य नरेंद्र देव भवन के लिए प्रस्थान करेंगे.
अगले 5 सितंबर को देवघर स्थित संघ भवन में पत्रकारों से बात करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के10 दिवसीय संथाल दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम की तैयारी व सफलता को लेकर जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास रांची से ही तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं. जिला अध्यक्ष विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के बाद आज शाम तक देवघर लौट आएंगे.
इसे भी पढ़ें :सरायकेला : बड़े हादसे को अंजाम देने की नक्सलियों की साजिश नाकाम, पुलिस ने 35 केन बम नष्ट किये




