JamshedpurJharkhand

आदित्यपुर से आटा चक्की व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल व उसके स्टॉफ का अपहरण

Saraikela Kharsawan :आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाल रेजिडेंसी निवासी 54 वर्षीय महेंद्र अग्रवाल तथा उनके कम्पनी का एक स्टाफ अश्वनी महतो का अपहरण कर लिया गया. मामले को लेकर महेंद्र अग्रवाल की पत्नी सपना अग्रवाल में आदित्यपुर थाना को लिखित शिकायत किया है. जिसके आलोक में पुलिस भादवी की धारा 363 के तहत प्राथमिकी  दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : HEC में बिजली हुई बहाल, जेबीवीएनएल के जीएम ने दी जानकारी

महेंद्र अग्रवाल की पत्नी सपना अग्रवाल ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में बताया कि बीते 27 अगस्त को उनके पति और एक स्टाफ अश्वनी महतो उनका मुड़िया स्थित आटा चक्की कम्पनी के लिए निकले थे. लेकिन वे फिर वापस नहीं लौटे. बताया कि जब फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो महेंद्र अग्रवाल काफी दबी हुई आवाज में बातें कर रहे थे. वही कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया. इधर पुलिस को यह घटना की जानकारी मिलते ही टीम का गठन कर व्यवसायी की तलाश शुरू कर दी है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस जिस लोकेशन में व्यवसाई का मोबाइल स्विच ऑफ हुआ है वहां तालाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत को जान से मारने की धमकी मामले में इंटरपोल की मदद लेगी CID

कई लोगों से ले रखा था उधार

पुलिस के अनुसार महेंद्र अग्रवाल कई लोगों से लाखों रुपए का उधार ले रखा था. जिसे अब तक चुकाया नहीं है.  लगातार तगादा आने के कारण हुआ काफी परेशान हुई था. वहीं 3 माह पूर्व उसके इकलौते पुत्र की भी मौत बीमारी की वजह से हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button