
Ranchi: झारखंड कैडर के 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी और वर्तमान डीजी सह विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली कमल नयन चौबे आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे. आइपीएस अधिकारी कमल नयन चौबे आठ जून 2019 को झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए थे. उन्होंने राज्य के 12वें डीजीपी का पदभार ग्रहण किया था.
इसे भी पढ़ेंःमहाराज प्रमाणिक के बाद 25 लाख का इनामी नक्सली विमल कर सकता है सरेंडर, बूढ़ा पहाड़ से गायब है
कमल नयन चौबे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता उमाकांत चौबे भी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में की जाती है. वे झारखंड का डीजीपी बनने से पहले बीएसएफ में एडीजी आपरेशन थे.




