
Ranchi. सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर (एसबीएफ) द्वारा रांची के इस्लाम नगरमें एक “हर कदम स्वछता की ओर” अभियान का शुभारम्भ किया गया. ईस्लाम नगर में पड़े महीनों से पड़ा कूड़े के अम्बार तथा पूरे मोहल्ले की सफाई की गई. अभियान का शुभारम्भ एस बी एफ झारखंड के कॉर्डिनेटर सोहेल अख्तर के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने बताया कि एसबीएफ इस अभियान के तहत इलाके को केंद्र मानते हुए पूरे वर्ष साफ सफाई एवम् स्वछता पर ज़ोर दिया जाएगा.
इस अभियान का मकसद सिर्फ साफ सफाई करना ही नहीं बल्कि लोगों को इस ओर ध्यान आकर्षित भी करना है ताकि लोगों को एक स्वच्छ वातावरण में जीवन निर्वाह करने की स्वतन्त्रा मिले.
इसे भी पढ़ें :दर्दनाक : भूख मिटाने के लिए ₹1 चोरी की पिता ने दी सजा इतनी बड़ी, बच्चे की 10 अंगुलियां काटनी पड़ीं
इस अभियान में एस बी एफ के वोलेंटियर के अलावा नगर निगम के सफाईकर्मी तथा के एस आर ए के सदस्यगन सहित वॉर्ड नंबर 16 के पार्षद नजीमा रजा का अहम सहयोग रहा.
इस मौके पर हमदर्द कमिटी के सदर शकील, ओसामुल हक़, फहीम रजा, जीशान, मिन्हाज अख्तर, मुन्ना मुराद,अकील, मोहम्मद खलील, सलाउद्दीन, इमरान, शहजाद, नासिर, जहांज़ेब, मो मिन्हाज, सारका नाज सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : श्रीकृष्णा जन्मोत्सव पर बाल गोपाल व बाल राधा प्रतियोगिता में भेजें अपने बच्चों की तस्वीरें




