ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा : शिवपुर साइडिंग पर अपराधियों की फायरिंग में तीन कर्मी घायल, अमन साहू गैंग के अपराधी ने ली जिम्मेदारी

Chatra : जिले के टंडवा सीसीएल की आम्रपाली परियोजना के शिवपुर साइडिंग स्थित एक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के साइट ऑफिस में  अपराधियों कर्मियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें आरकेटीसी कंपनी के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनमें दिल्ली निवासी अमित ठाकुर तथा पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल निवासी सोलकर राज व नीरज सरोगी का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें :दर्दनाक : भूख मिटाने के लिए ₹1 चोरी की पिता ने दी सजा इतनी बड़ी, बच्चे की 10 अंगुलियां काटनी पड़ीं

घटना रविवार दोपहर बाद की है. सभी घायलों का इलाज के लिए टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ. कुंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को आरकेटीसी कंपनी के होन्हे स्थित साइट ऑफिस में रिव्यू मीटिंग चल रही थी. इसी बीच अपराधियों ने धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें अमित ठाकुर, नीरज सरोगी व सोलकर राज को कमर के नीचे दो से चार गोली तक लगी है. घटना पर साइट इंचार्ज टी के राव के अंगरक्षक द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी.

 

चतरा में आरकेटीसी कंपनी कर्मियों पर दिनदहाड़े फायरिंग मामले में जेल में बंद कुख्यात अमन साहू गैंग के अपराधी मयंक सिंह ने घटना की जिम्मेवारी ली  है. उसने कहा है कि  गैंग को मैनेज किये बगैर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी आरकेटीसी द्वारा शुरू किये गए कोल ट्रांसपोर्टिंग काम के प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया गया है. चेतावनी के बावजूद गैंग को कंपनी द्वारा दरकिनार किया गया था. जिसके कारण पूर्व प्रबंधक समेत तीन कर्मियों को  गोली मारी गयी है.

बगैर गैंग के सहमति काम शुरू करने पर  कोल ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों के चीथड़े उड़ाने की भी धमकी दी गयी है. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार और चतरा के कोयला व्यपारियो और ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : बिहार के पुलिस थानों में जल्द ही बड़ी संख्या में महिला थानेदारों की होगी तैनाती

Related Articles

Back to top button