JamshedpurJharkhand

सरायकेला-कांड्रा रोड पर हाइवा और ऑटो की टक्कर में दो की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Sraikela : सरायकेला-कांड्रा रोड पर भोलाडीह स्थित मेटालसा कंपनी के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा की सामने से आ रही ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 9 लोग घायल हैं. घटना के बाद जब तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटती तब तक हाईवा चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. दुर्घटना के शिकार लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – वीकेंड लॉकडाउन के दौरान साकची में वाइन शॉप खोलकर बेची जा रही थी शराब, 5 दुकानें सील

Related Articles

Back to top button