
Ranchi: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में व्यवस्था सुधारने को लेकर अधिकारी गंभीर हो गए है. ऐसे में मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) डॉ विवेक कश्यप और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस) डॉ शैलेश कुमार त्रिपाठी सुबह-शाम हॉस्पिटल के अलग-अलग विभागों का राउंड कर रहे है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद एमएस आइसीयू की व्यवस्था देखने पहुंच गए. जबकि डीएस ने शनिवार देर रात कई विभागों का जायजा लिया. इतना ही नहीं प्रतिदिन रात में भी अधिकारी इमरजेंसी, आइसीयू और जेनरल वार्ड का औचक निरीक्षण कर रहे है. जिससे कि हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके. लगातार डॉक्टरों और ड्यूटी स्टाफ की अटेंडेंस भी चेक की जा रही है जिससे कि वे हॉस्पिटल में मौजूद रहे और मरीजों को कोई परेशानी न हो. वहीं कुछ लोगों के ड्यूटी पर नहीं पाए जाने की स्थिति में उन्हें शोकॉज भी किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 80 जिला न्यायिक अधिकारियों के तबादले, रांची फैमिली कोर्ट के न्यायधीश पीयूष कुमार दुमका गये
डीएस के आने के बाद बदली व्यवस्था
हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ शैलेश कुमार त्रिपाठी को पिछले महीने ही जिम्मेवारी मिली है. ज्वाइन करने के साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया. इसके बाद ही मेडिकल सुपरिटेंडेंट भी रेस हो गए. जिसका फायदा रिम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा.




