Crime NewsLead NewsNationalUttar-Pradesh

ट्रिपल तलाक देकर पत्नी का Porn Video  डाला, सदमे में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

चार साल पहले हुई थी शादी, इनका एक 18 महीने का बेटा भी है

Lucknow : 25 वर्षीय महिला ने ट्रिपल तलाक के बाद अपने पति द्वारा सोशल मीडिया पर उसकी एक अश्लील वीडियो प्रसारित करने के बाद यूपी में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी है जबकि यह घटना शनिवार को भोपा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुई है.

एसएचओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया है कि इन दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी और उनका एक 18 महीने का बेटा भी है. तीन महीने पहले आरोपी ने तीन तलाक बोलकर पत्नी को तलाक दे दिया था. इसके बाद वह अपने माता-पिता और बच्चे के साथ किशनपुर गांव में रह रही थी.
इसे भी पढ़ें :‘ध्यानचंद’ की राह पर बिछा है कोरोना का जाल, घरों में सिमटे हैं गुदड़ी के लाल

18 अगस्त को दर्ज करायी थी शिकायत

18 अगस्त को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें महिला ने अपने पति पर तत्काल तीन तलाक देने और उनके बेटे को जबरन उससे छीनने का आरोप लगाया था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक इतना पता लगा है कि महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी जिसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है.

इसे भी पढ़ें :पुलिस कांस्टेबल ने थाने की छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश 

Related Articles

Back to top button