BiharNEWS

पुलिस कांस्टेबल ने थाने की छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश 

Gaya: बिहार के गया में पुलिस कांस्टेबल सह चालक संदीप कुमार ने  थाने की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. यह मामला सिविल लाइन थाने का है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत राय काशीनाथ मोड़ के पास ड्राइवर ने पुलिस की जिप्सी से सड़क के किनारे खड़ा साधु को टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में साधु तो घायल हुए ही साथ ही संदीप कुमार की जिप्सी भी बिजली के खंभे से टकरा गई. संदीप कुमार को चोट भी आई. इसके साथ ही साधु को चोट लगने से आक्रोशित लोगों ने भी संदीप कुमार की पिटाई कर दी. इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस चालक को थाने ले आई. थाने में कांस्टेबल संदीप कुमार ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की. हालांकि, संदीप कुमार को बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि संदीप के पैर व जबड़े में फ्रैक्चर है. उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button