BiharNationalTOP SLIDER

रेलयात्री ध्यान दें ! 10 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का हुआ विस्तार, देखें लिस्ट

भागलपुर-गांधीधाम फेस्टिवल स्पेशल और पटना-इंदौर फेस्टिवल स्पेशल सहित कई ट्रेनें शामिल

New Delhi : अगले महीने से त्योहारों का आगमन हो रहा है, जिस वजह से ट्रेनों में भारी भरकम भीड़ भी देखने को मिलेगी. इस आगामी त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ को ध्यान में रखते हुए, बुधवार को भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ाने की घोषणा कर दी है. रेलवे ने ये फैसला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया है. उत्तर रेलवे जोन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि रेल यात्री इसके लिए इंडियन रेल के वेब पोर्टल पर जा सकते हैं या जानकारी के लिए एनटीईएस ऐप खोल सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची में फिर 24 घंटे में 21 संक्रमित मिले, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 150 से कम

कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

रेलवे ने यह भी बताया कि यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर इससे जुड़ी सहायता भी ले सकते हैं. सभी यात्री जो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं, उन्हें कोविड दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. अगर आप भी इन ट्रेनों का लाभ लेना चाहते हैं तो चलिए यहां पर हम रेलवे द्वारा जारी की गई.

इसे भी पढ़ेंःअब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी के नेता से मिल रही है चुनौती, दिल्ली दौड़ जारी

इन फेस्टिवल ट्रेन की सूची पर एक नजर डालते हैं-

इन ट्रेनों का हुआ विस्तार

  • 09452 भागलपुर-गांधीधाम फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (लखनऊ होते हुए), साप्ताहिक में प्रति सोमवार को चल रही है, ये 6 सितंबर तक चलेगी.
  • 09451 गांधीधाम-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (लखनऊ होते हुए) इसकी सेवाओं को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.
  • 09322 पटना-इंदौर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (लखनऊ होते हुए) प्रत्येक सोमवार से 3 सितंबर तक चलेगी.
    09321 इंदौर-पटना फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (लखनऊ होते हुए) शनिवार को 4 सितंबर तक चलेगी.
  • 09314 पटना – इंदौर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (लखनऊ होते हुए) इसकी सेवाएं 3 सितंबर तक उपलब्ध रहेंगी.
  • 09313 इंदौर-पटना फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (लखनऊ होते हुए) 1 सितंबर तक सोमवार और बुधवार को चलेगी.
  • 09018 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस साप्ताहिक आधार पर प्रति गुरुवार 2 सितंबर तक चलती रहेगी.
  • 09017 बांद्रा टर्मिनस – साप्ताहिक आधार पर प्रत्येक बुधवार चलने वाली हरिद्वार सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस की सेवाओं को 1 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.
  • 09028 जम्मू तवी – बांद्रा टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस की सेवाओं को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है. ट्रेन साप्ताहिक आधार पर सोमवार को चलती है.
  • 09027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, जो साप्ताहिक आधार पर यानी शनिवार को चलती है, इसे 4 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand News : माइनिंग व टूरिज्म एरिया में नक्सल गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए बनायें जायेंगे हैलीपैड

Related Articles

Back to top button