BiharEducation & Career

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए अब तीन सिंतबर तक करें आवेदन

Patna: बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए अब तीन सिंतबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.   बिहार बोर्ड के अनुसार  मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 को लेकर अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इससे छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने को लेकर आसानी होगी. पहले से 14 से 24 अगस्त तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. अब स्टूडेंट्स 3 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. पहले दिए गए मौकों के बाद भी किसी अभ्यर्थी के रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती रह गई हो तो उसे सबसे पहले संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान के द्वारा समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन सुधार किया जाएगा. उसके बाद संशोधित रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के आधार पर परीक्षा आवेदन भरा जाएगा. यह सुधार भी 3 सितंबर तक ही हो सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : राज्य की नियुक्तियों के लिए और बढ़ेगा इंतजार, फिर से विभिन्न सेवा संवर्गों की नियमावली बदलेगी

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार  अभ्यर्थी के रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती रह गई हो तो वह 3 सितंबर तक सुधार करा लें नहीं तो इसके बाद किसी प्रकार के सुधार को मंजूरी नहीं दी जाएगी. ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर -0612-2230039 एवं 2235161 पर सम्पर्क किया जा सकता है. इसके अलावा [email protected] पर सूचित कर परीक्षा आवेदन भरने एवं शुल्क जमा करने से संबंधित समस्या का निराकरण किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button