गाजियाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने सोमवार को दी। सिसौदिया ने कहा, “केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे।”
केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 28 सीटें अपने नाम की हैं।
सिसौदिया ने कहा, “हमने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा और इसके सभी 28 विधायक केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं।”
आप के सरकार बनाने की घोषणा के बाद सिसौदिया ने केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने की बात कही।




