
Ranchi : कांग्रेस नेता औऱ पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है. मंगलवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोनेटाइजेशन की आड़ में केंद्र सरकार धंधा करने में लगी है. पीएम मोदी हम दो, हमारे दो के लिए अगले 40 साल के लिए आमदनी की व्यवस्था कर चुके हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य लोगों ने अंग्रेजी के बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मोनेटाइजेशन करने की बात कही है. पर इसके जरिये धंधा हो रहा है. सरकार ने छह लाख करोड़ के मोनेटाइजेशन की बात कही है.
उसने यह तय कर लिया है कि इस देश की 75 वर्षों में अर्जित संपत्ति को बेच देना है. रेल, बीएसएनएल, गैस पाइपलाइन और अन्य को बेच ही देना है. सरकार के झूठ बोलने की कोई सीमा नहीं है.
अब सरकार कह रही है कि 400 स्टेशन बेचेंगे, 90 ट्रेन बेचेंगे, रेलवे कॉरिडोर को भी बेच देंगे. मोदी सरकार का भरोसा नहीं है. वह पार्लियामेंट भवन का भी ऑक्शन कब करने बैठ जाये, इसका कोई भरोसा नहीं है.
इसे भी पढ़ें :फर्जी वेबसाइट के जरिए झारखंड सरकार कर रही है रोजगार के दावे, सम्मानित पद भी शामिल, पूर्व मंत्री भी चकराये
ओलंपियन तैयार करनेवाले ग्राउंड पर भी सरकार की नजर
अजय कुमार के मुताबिक केंद्र सरकार रेलवे की हर चीज बेचने पर लगी है. अब वह रेलवे के उन स्टेडियमों को भी बेच देगी जिसमें टोक्यो ओलंपिक में जीतनेवाले खिलाड़ियों की ट्रेनिंग हुई थी.
रेलवे स्टेशन, स्टेडियम, एयरपोर्ट, हाईवे को भी बेचने की तैयारी जारी है. एक ओऱ सरकार 4 सालों के लिए अपने गोदाम देने की बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहती है.
वहीं दूसरी ओर सरकार के सचिव कहते हैं कि 25-30 सालों के लिए निजी क्षेत्र को अपने उन गोदामों को देंगे जहां फूड कॉरपोरेशन का धान रखा जाता है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 3 आतंकवादियों को मार गिराया
जातीय आधार पर हो रहे हमले
देश में बेरहमी से गरीब आदमी को मारा-पीटा जाता है. उसके खिलाफ केस किये जाते हैं. अल्पसंख्यक समाज के होने की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. इंदौर में चूड़ी बेचनेवाले गरीब की पिटाई की गयी.
कानपुर में रिक्शा चालकों की पिटाई हुई. उसकी बेटी रोती रही क्योंकि वह अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति थे. अब जातीय आधार पर हमले किये जा रहे हैं. जिसे सत्ता लेनी हो, ले पर देश को नहीं तोड़े.
झारखंड में चुनाव से पहले 17 मॉब लिंचिंग के केस आये थे. यूपी में भी चुनाव होना है. अब वहां भी मॉब लिंचिंग शुरू हो जायेगी. कांग्रेस पार्टी देश में इकलौती ऐसी पार्टी है जो हर धर्म के लोगों की तकलीफ में खड़ी होती है.
इसे भी पढ़ें :बिहार: पंचायत चुनाव की तिथियां घोषित, जानिए कब कहां होगी वोटिंग
नड्डा के ऊपर केस
यूपी के पूर्व सीएम और भाजपा नेता रहे कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा के ऊपर अपनी पार्टी का झंडा डाल दिया. यह कानूनन जुर्म है. यह गैर-जमानती कृत्य है.
ऐसे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर मामला दर्ज होना चाहिए. वे जल्दी ही उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के मामले में केस करनेवाले हैं.
इसे भी पढ़ें :उद्धव पर विवादित बयान : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में




