
Mumbai: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर विवादित बयान देने के बाद से ही नारायण राणे राज्य सरकार के निशाने पर थे. नारायण राणे को चिपलून से हिरासत में लिया गया है.
नारायण राणे के खिलाफ अबतक 4 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जबकि रत्नागिरी कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है. बॉम्बे हाइकोर्ट ने भी नारायण राणे की अपील सुनने से इनकार कर दिया.
मंगलवार सुबह से ही नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. नासिक में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर पत्थरबाजी की गयी थी.
इसे भी पढ़ें :फर्जी वेबसाइट के जरिए झारखंड सरकार कर रही है रोजगार के दावे, सम्मानित पद भी शामिल, पूर्व मंत्री भी चकराये
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के बयान पर विवाद होने के बाद ये घटना सामने आयी थी. मुंबई, अमरावती, रत्नागिरी समेत कई शहरों में भी नारायण राणे के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है.
एक तरफ नारायण राणे के खिलाफ शिवसेवा कार्यकर्ताओं का गुस्सा दिख रहा है, तो उनके बेटे और विधायक नितेश राणे ने महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप लगाया है. नितेश राणे का कहना है कि रत्नागिरी के पास उन्हें रोका गया, पुलिस ने उन्हें पीटने की धमकी दी है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 3 आतंकवादियों को मार गिराया
शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के दफ्तरों पर हमला करने को लेकर देवेंद्र फडणवीस भड़क गये हैं. देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सभी पुलिस कमिश्नरों को अपने-अपने इलाकों में उन लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए, जिन्होंने बीजेपी के दफ्तरों पर हमला किया है. राज्य में कानून का राज होना चाहिए, ये कोई तालिबान नहीं है.
दरअसल, नारायण राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें ‘थप्पड़’ तक मारने की बात कह डाली थी.
इसे भी पढ़ें :अब एक क्लिक में मिलेगी थाने की सभी जानकारी, राज्य के 894 थाने सीसीटीएनएस के तहत जुड़े




