Crime NewsLead NewsNational

Birthday पर रौब दिखाने को निकाली लाइसेंसी बंदूक, ट्रिगर दबने से 18 साल के युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में वैशालीनगर थाने के जवाहर नगर में घटी घटना

Bhilai : अगर आपके घर में बंदूक है तो उसे बच्चों से दूर रखिए. गलती से भी उनके हाथ न आने दीजिए. ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हो गई जहां 18 साल पूरे करने के बाद जन्मदिन मना रहे युवक के साथ हो गई. पूरा घटनाक्रम वैशालीनगर थाने के जवाहर नगर इलाके का है.

इसे भी पढ़ेंःठेके के द्रोणाचार्यों के भरोसे ‘नीरज चोपड़ा’ तलाशने में जुटी झारखंड सरकार

रोहण की कमर में गोली लगी

वैशालीनगर टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि, मृतक युवक का नाम रोहण सिंह राजपूत (पिता संजय सिंह) है. रोहण का रविवार को बर्थ-डे था. वह अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ घर के बाहर सेलिब्रेट कर रहा था.

तभी दोस्तों के बीच रूआब दिखाने के लिए घर में रखे लाइसेंसी बंदूक को निकाल लाया. वह घर के बाहर बंदूक लेकर खड़ा था.तभी उससे ट्रिगर दब गया और उसके खुद के कमर में गोली लग गई. वह लहुलूहान हो गया. आनन-फानन में परिजन रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में रोहण की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ेंःआयकर ई-फाइलिंग पोर्टल  दो दिनों के बाद फिर से शुरू हुआ, इन्फोसिस ने दी जानकारी

रोहण के दोस्तों से भी पूछताछ

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. टीआई गोपाल वैश्य ने यह भी बताया कि, फिलहाल घर में कोई नहीं है. जांच जारी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है. वहीं घटना के संबंध में रोहण के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःहेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अगली सुनवाई 30 को, हेमंत को पक्ष रखने का निर्देश

Related Articles

Back to top button