Crime NewsNationalTOP SLIDER

ACCIDENT: महाराष्ट्र में सरिया लदा ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत

Mumbai: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गयी. हादसा समृद्धि महामार्ग पर हुआ है. लोहे की सरिया से भरा एक टिप्प र ट्रक पलट गया जिसमें 16 मजदूर भी सवार थे. तेज बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी. ट्रक फिसलकर दूर खेतों में पलट गया, जिससे मजदूर नीचे दब गये.

ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर ही 8 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि घायलों को जालना के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सात अन्य ने दम तोड़ दिया.

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस वे बनाने का काम शुरू है. खबरों के मुताबिक सभी मजदूर वहीं काम करते थे. यह भी कहा जा रहा है कि कुछ मजदूर मध्य प्रदेश के भी हैं.

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर किया हमला, ITBP के दो अधिकारी शहीद

Related Articles

Back to top button