
Patna: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. अपने चहते आकाश यादव को राजद छात्र इकाई के अध्यक्ष पद से हटाए जाने से नाराज तेज प्रताप आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. तेज ने कहा कि जगदानंद सिंह ने बिना उनसे पूछे छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया जो सरासर गलत है तेज प्रताप यादव ने कहा कि आप सोच सकते हैं कि जब पार्टी में मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है तो आम कार्यकर्ताओं के साथ किस तरह का व्यवहार जगदानंद सिंह करते होंगे.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News: विधि विभाग की आपत्ति के बावजूद मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए बनी नियोजन नीति
तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोई भी आदमी पार्टी कार्यालय में जाना नहीं चाहता क्योंकि कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में इज्जत नहीं मिलती यही वजह है कि कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में ना जाकर मेरे पास आते हैं और मुझसे मदद मांगते हैं. तेज प्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह ने कुछ मीडिया कर्मियों को खिला पिलाकर मेरे खिलाफ कर दिया है तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे साथ ही साथ अगर कार्रवाई नहीं होगी तो वह कोर्ट भी जाएंगे.
तेज प्रताप ने कहा कि किसी को पार्टी से हटाने से पहले आपने शो कॉज नोटिस क्यों नहीं भेजा?
पार्टी के नियम के विरुद्ध जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने आखिर कार्रवाई क्यों की?
प्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह कहते हैं कि तेज प्रताप यादव कौन है तो जाकर उन्हें लालू प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि तेज प्रताप यादव कौन है? मैं जगदानंद सिंह को बताना चाहता हूं कि मेरा नाम तेजप्रताप है और मैं लालू प्रसाद यादव का बड़ा बेटा हूं पार्टी की कोर कमेटी में शामिल हूं इसलिए मेरा अधिकार है कि जब भी कोई फैसला हो मुझे उस बात की जानकारी होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand: एक्सीडेंट का क्लेम नहीं देने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी




